पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 125 स्वयंसेवकोंं ने कॉलेज में लगाए 600 पौधे

125 स्वयंसेवकोंं ने कॉलेज में लगाए 600 पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयकॉलेजछछरौली में एनएसएस, ईको क्लब सामुदायिक कार्य कमेटी के तत्वाधान में पौधरोपण किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए कॉलेज की प्राचार्या बलजीत कौर ने स्वयं सेवको को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की स्वच्छता मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए हम सभी को चाहिए कि प्रकृति को सुंदर स्वच्छ बनाएं रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए और अपने आस पास के लोगो को भी इस बारे में जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर एनएसएस के 125 स्वयं सेवकों ने लगभग 600 पौधे महाविद्यालय प्रांगण में रोपित किए। पौधारोपण शिविर के दौरान कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सुनील तनेजा, एनएसएस संयोजक डॉ. रमेश धारीवाल प्रो. प्रतिभा भारद्वाज तथा ईको क्लब के सभी सदस्यों ने शिविर में भाग लेने वाले स्वयं सेवकों का उत्साह बढ़ाया।

वहीं रादौर में ग्राम पंचायत रापड़ी में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच गुरनमासिंह ने की। इस अवसर पर पंचायत सदस्यों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे। पंचायत की ओर से 80 पौधे लगाकर ग्रामीणों को पेड़ पौधों के प्रति जागरूक किया गया। सरपंच ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे। इस अवसर पर संजय कुमार, श्याम सिंह, बंसी लाल, सिंगराम, सूरज सैनी, बलबीर सिंह, शीशपाल, जसवंत सिंह, घनश्याम सिंह आदि मौजूद थे।

छछरौली| सरकारी महाविद्यालय में पौधारोपण करते इको क्लब के सदस्य।