दहेज प्रताड़ना में चार फंसे
यमुनानगर|दहेज कीमांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता से मारपीट करने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है। छछरौली थाना पुलिस को गांव बलाचौर निवासी ज्योति ने बताया कि उसकी शादी 2009 में लुधियाना के पटरी मोहल्ला निवासी प्रवीन कुमार के साथ हुई थी। उसके परिजनों ने उसको काफी दान दहेज के साथ विदा किया। उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उसको दहेज के लिए तंग करते थे। इस संबंध में कई दफा पंचायत भी हुई। लेकिन कोई भी ठोस हल नहीं निकला। तब उसके बाद विवाहिता ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने पीड़िता के पति प्रवीन कुमार शीला देवी, अरूण पूनम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।