पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिजराबाद | नेशनलहाइवे पर गांव गुलाबगढ़ के समीप सड़क पार करते समय एक साइकिल सवार तेज रफ्तार कार की चपेट में गया। साइकिल सवार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है। मृतक गुलाबगढ़ का रहने वाला था। सुबह के समय गुलाबगढ़ निवासी 55 वर्षीय राम स्वरूप साइकल से घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय खिजराबाद की ओर से छछरौली की तरफ जा रही वरना कार की चपेट में गया। सड़क पर गिरते ही वह जख्मी होकर बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। खिजराबाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।