पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में आए नतीजों से कार्यकर्ता निराश हों, हौसला रखें: स्पीकर

दिल्ली में आए नतीजों से कार्यकर्ता निराश हों, हौसला रखें: स्पीकर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विस अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि दिल्ली में आए नतीजों से कार्यकर्ताओं को हौसला नहीं टूटना चाहिए। भाजपा फिर नई ऊर्जा से काम करेगी। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। विकास को लेकर वह गंभीर हैं। किसी को अगर फिर भी दिक्कत पेश आए तो वह उनसे किसी भी वक्त कार्यालय या घर पर मिल सकते हैं।

कंवरपाल कस्बे में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित साप्ताहिक खुले दरबार में बोल रहे थे। खुले दरबार में मुख्यतया पेंशन, बिजली, पानी, गलियों, नालियां और पक्के मकानों की मांग रखी गई। भाजपा नेता कपिल मनीष गर्ग ने मांग रखते हुए कहा कि कस्बे में सरकारी कॉलेज में एमफिल पीएचडी कोर्स शुरू कराया जाए। इससे घाड़ क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा आसानी से मिल सकेगी। कस्बा छछरौली के बंसीलाल ने गोबिंद नगर में गली बनाने की मांग रखी। मनोज कुमार छछरौली ने सरस्वती स्कूल के पास महादेव कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन बिछाने की मांग रखी। बताया जाता है कि वहां आज तक विभाग शुद्ध पानी मुहैया नहीं करा सका। खारवन गांव के दर्जनों लोग गांव के बीच में जलभराव को लेकर स्पीकर से मिले। उनकी मांग थी कि पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए। बरौली माजरा का पवन कुमार ने गांव में निशानदेही कराकर अवैध कब्जे हटाने की मांग रखी। छछरौली के ही पृथ्वी चंद ने अपने खेत से गुजर रहे बिजली की तारों को हटाने की मांग रखी। रामखेड़ी के राजेंद्र सिंह ने गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने और गांव को लिंक रोड से जोड़ने को अपनी शिकायत दी। इस्माइलपुर के संजीव कुमार ने अपने कच्चे मकान को प्रियदर्शनी आवास योजना के तहत पक्का कराने की डिमांड रखी। लाक्कड़मय प्रतापपुर की दर्जनों महिलाओं ने गांव में बीपीएल का सर्वे दोबारा कराने की मांग रखी।

छछरौली. विश्रामग्रह में लोगों की समस्साएं सुनते विस अध्यक्ष कवंरपाल।