- Hindi News
- गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव : सोनू
गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव : सोनू
छछरौली | पिछलीसभी सरकारों ने छछरौली क्षेत्र के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है। जिसका नतीजा है कि अधिकांश गांवों में मुलभूत सुविधाओं का अभाव है। जगाधरी सीट से चुने गए जनप्रतिनिधियों ने वोट बटोरने के बाद यहां के ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली।
यह बात जगाधरी विधानसभा से आजाद प्रत्याशी उदयवीर सिंह सोनू ने प्रचार के दौरान कही। सोनू शनिवार को गांव हरेवा, जय धर, जयधरी, भूल खेड़ी, भिलपुरा, शाहजहांपुर समेत दर्जनों गांवों में डोर टू डोर जाकर वोट मांगी। चुनाव प्रचार के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी उदयवीर सिंह सोनू को बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जयधरी गांव में कहा कि वोट मांगने सभी दलों के उम्मीदवार आपके बीच में आएंगे। आपने अपने विवेक से फैसला लेना है कि आपके हक की आवाज किसने उठाई है और भविष्य में कौन उठा सकता है। आज तक चुने गए जनप्रतिनिधियों ने केवल वोट मांगने तक जनता का साथ दिया है। जितना भी विकास हुआ है वो केवल रोहतक, झज्जर, नरवाना तथा सिरसा में हुआ है। यमुनानगर क्षेत्र में विकास कहीं दिखाई नहीं देता। जयधरी निवासी यामीन अपने समर्थकों के साथ आजाद उम्मीदवार उदयवीर सिंह सोनू के समर्थन में गए।
उन्होंने खुले मंच से कहा कि बसपा ने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। मौके पर सरपंच सतपाल, सरपंच जसबीर, हरचीत नंबरदार, रिशीपाल, सतपाल शर्मा, कम लू गुर्जर, सन्नी ढिल्लों, जरनैल सिंह हरेवा, राजेश हरेवा, डॉ. सोनू माजरी, रवि, अकरम खान और काका उपस्थित रहे।