आग से लाखों का सामान जला
छछरौलीक्षेत्रमें पड़ने वाले गांव जयधरी में किरयाने की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर दुकानदार जब तक दुकान पर पहुंचा तो बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों दुकानदार ने आग पर काबू पाने का बहुत प्रयास किया पर आग बहुत भयंकर थी। देखते ही देखते दुकान का सारा सामान जलकर स्वाहा हो चुका था।
जयधरी निवासी चमनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह चार साल से किरयाने की दुकान चलाकर अपने परिवार का पेट पाल रहा है। वह रोजाना की तरह ही बुधवार को भी करीब रात को साढ़े आठ बजे दुकान बंद करके गया था। रात में करीब बारह बजे गांव के ही युवक विजयपाल ने उसे बताया कि तेरी दुकान में आग लगी है। खबर मिलते ही मै दुकान की तरफ दौड़ पड़ा। वहा जाकर देखा कि दुकान में बहुत ही भयंकर आग लगी है। ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। जब तक दुकान में रखा सामान, फ्रिज, कूलर, पंखा किरयाने का तकरीबन एक लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया था। चमनलाल का कहना है कि दुकान में आग शायद बिजली के शार्ट-सर्किट से लगी है।
उसने बताया कि दुकान में लगी आग इतनी भयंकर थी कि जिसकी तपिश से दुकान की दीवारों दुकान के लेंटर में भी दरार गई है। दुकानदार चमनलाल ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है। वह दोबारा से दुकान में सामान डालने में असमर्थ है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रशासन की तरफ से चमनलाल की मदद की जाए ताकि वह फिर से दुकान का काम शुरू कर सकें।