पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडवाश को जीवन का हिस्सा बनाएं : अरविंद

हैंडवाश को जीवन का हिस्सा बनाएं : अरविंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छछरौली | हैंडवाश-डेहर रोज मनाया जाना चाहिए। इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लेना ही हमारे देश प्रदेश की तरक्की में सहायक हो सकता है। यह बात दड़वा स्कूल के इंचार्ज अरविंद कुमार ने हैंडवाश-डे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार के हर अभियान में हमारा स्कूल बढ़-चढ़ कर भाग लेता है। गांव के प्रत्येक ग्रामीण से आह्वान किया जाता है कि वह खाना खाने से पहले बाद में अपने हाथ साबुन से अवश्य धोएं। अध्यापक सुदेश कुमार सोनी लाल ने कहा कि बच्चों के माध्यम से यह संदेश घर-घर पहुंचाया जा रहा है ताकि वह हैंडवाश-डे के महत्व को समझें। इस मौके पर आंगनवाड़ी वर्कर तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।