छोटूराम के जन्मदिवस पर नहीं हुआ समारोह
सीएम मनोहर लाल खट्टर केंद्रीय मंत्री को भेजा पत्र, छोटूराम के व्यक्तित्व से सबक लेने का भी लिया संकल्प
भास्करन्यूज | रादौर
मार्केटकमेटीकी ओर से सर छोटूराम के जन्मदिवस पर उन्हें कोई सम्मान दिए जाने पर किसान भड़क उठे।
मामले की भनक लगते ही भारी संख्या में किसान नेता यहां जुट गए। उस समय कार्यालय में काम हो रहा था। छोटूराम के जन्मदिवस को लेकर कोई कार्यक्रम होने से किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद कर्मचारी हरकत में गए। तब श्रद्धांजलि समारोह हुआ। बाद में भाकियू की ओर से भी छोटूराम के चित्र पर फूल चढ़ाए गए। हालांकि किसी भी सरकारी कार्यालय में ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ जिसको लेकर किसानों ने सीएम मनोहर लाल खट्टर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को पत्र भेजा गया है। किसान नेता बाबूराम संजू गुंदयाना ने बताया कि देश में मार्केट कमेटियों की स्थापना छोटूराम ने करवाई थी। लेकिन दुख की बात है कि मोटी तनख्वाह लेने वाले अधिकारियों को उनकी परवाह ही नहीं है। मौके पर रामसिंह जत्थेदार, विक्रम सिंह टोपरा, जोगिन्द्र गुंदयाना, धर्मपाल गुंदयाना, संदीप टोपरा, मंदीप रोडछप्पर, अनिल मंडेबर, सीटू नंबरदार, कर्ण बुबका, ईश्वरसिंह बसातिया, कृष्णपाल, हरपालसिंह सुढल, कश्मीरीलाल अमली, संदीप महेश्वरी, गुरमुख छछरौली, संजीव सरावां, सतपाल मानकपुर, संजू सांगवान धौलरा, मोनू, कर्मबीर बरहेडी आदि मौजूद थे।
रादौर | नारेबाजीकरते किसान नेता।