पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिलकर मनाया बेटियों का जन्मदिन

मिलकर मनाया बेटियों का जन्मदिन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोटली में सरपंच ने कन्याओं को दिए उपहार

भास्करन्यूज | रादौर

मिडलस्कूलपोटली में कन्याओं का जन्मदिन मनाया गया। सरपंच रामलाल सैनी कार्यक्रम में मुख्यअतिथि थे। उन्होंने कन्याओं को उपहार देकर सम्मानित किया। सरपंच रामलाल ने स्कूल में मिड-डे मील का भी निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता उन्हें ठीक मिली है। उन्होंने कहा कि कन्याओं का जन्मदिन मनाकर उनको सम्मानित किया जा रहा है। यह सरकार की अच्छी योजना है। इससे समाज में कन्याओं का मान-सम्मान बढ़ेगा।

कड़कौलीमें नवजात बेटियों का जन्मदिन मनाया

छछरौली | कड़कौलीमें हमारी पंचायत हमारे अतिथि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत सरपंच डिंपल की अध्यक्षता में नवजात बेटियों का जन्मदिन मनाया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय में दो लड़कियों का जन्म दिन मनाया गया। मौके पर सभी स्कूली बच्चों उनके अभिभावकों को नव निर्वाचित सरपंच हरविन्द्र सिंह उर्फ डिंपल द्वारा स्कूल में फल वितरित किए गए।

इसी कार्यक्रम के तहत कड़कौली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में भी सरपंच सुभाष की अध्यक्षता में फरवरी माह में जन्मी लड़कियों का जन्मदिन मनाया गया।

साढौरा | इस्लामनगरराजकीय पाठशाला में बेटी उत्सव मिड-डे मील उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य संदीप गुर्जर ने मुख्यअतिथि के तौर पर भाग लिया। गांव में गत वर्ष पैदा हुई एकमात्र बेटी मुकिता उसके परिजनों रामकुमार सुषमा को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। संदीप गुर्जर ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के महत्व के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने ग्रामीणों को भ्रूण हत्या अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का भी आह्वान किया।

रादौर | बच्चियोंको गिफ्ट देते आयोजक अतिथि।

रादौर | बेटीको सम्मानित करते पंचायत प्रतिनिधि।

खबरें और भी हैं...