सभी के एकजुट प्रयास से ही बचेगा जल: गोयल
जनताकॉलेजछछरौली में आयोजित कार्यक्रम ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पब्लिक हेल्थ की जिला सलाहकार रजनी गोयल ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व बारे बताया। उन्होंने कहा के जल को व्यर्थ बहाए। हरियाणा के अनेक जिले डार्क जोन घोषित हो चुके है, इसलिए समय की मांग को देखते हुए जल को व्यर्थ होने से बचाए। इसकी बचत करें। खुले चल रहे नलों पर टूटिया जरूर लगाए।
इस अवसर पर सभी को जल संरक्षण की शपथ भी दिलवाई गई। रजनी गोयल ने बताया कि ग्राम पंचायते शत-प्रतिशत नलों पर टूटिया लगवाती है। पानी के कनेक्शन विभाग द्वारा मंजूर करवाती है तो ग्राम पंचायत को गांव की आबादी के अनुसार जल संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिन गांवों की आबादी दो हजार है उन्हें 20 हजार रुपए, 3 हजार की आबादी तक 30 हजार रुपए, 4 हजार की आबादी तक 40 हजार रुपए चार हजार से ऊपर आबादी वाले गांव को 50 हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत मे उन्होंने सभी लोगों से अपील की जल को खुला बहाए, जितनी जरूरत हो उनता ही इस्तमाल करें इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।