पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन विभाग की जांच टीम पर हमला, खैर तस्करों ने पथराव कर कार के शीशे तोड़े

वन विभाग की जांच टीम पर हमला, खैर तस्करों ने पथराव कर कार के शीशे तोड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | खिजराबाद/ छछरौली

जाटाेंवालागांवमें खैर तस्करों ने वन विभाग की जांच टीम पर जमकर पथराव किया। पथराव के दौरान सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालकर खैर से लदे दो वाहन जब्त कर लिए। तस्करी में इस्तेमाल तीसरे वाहन की तलाश चल रही है। कलसिया रेंज अधिकारी राजकुमार राघव ने बताया कि सूचना के आधार पर बीते रोज उन्होंने जाटांवाला गांव की नाकेबंदी की थी। तब उन्हें सूचना मिली थी इस गांव से खैर से लदे तीन वाहन गुजरने वाले हैं। राघव ने बताया कि जब उन्होंने वाहनों का पीछा किया तो अचानक उन पर पथराव शुरू हो गया। हमलावरों ने जांच टीम की कार के शीशे तोड़ दिया तथा टायर भी क्षतिग्रस्त कर दिए। बड़ी मुश्किल से जांच टीम में शामिल सदस्यों ने अपनी जान बचाई। बाद में तस्कर पिकअप गाड़ी से खैर की लकड़ी नदी में खाली कर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने इस पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।

डीएफओ रविंद्र धनखड़ का कहना है कि छछरौली रेंज के जंगलों से खैर तस्कर कई दिनों से लकड़ी काट रहे थे। इसकी सूचना विभाग के पास थी। तभी उन्हें रंगे हाथों काबू करने की योजना बनाई गई थी। पकड़ी गई लकड़ी कई दिन पहले की काटी गई थी। लकड़ी पर लगे भूसे से अंदाजा लगाया जा रहा है कि तस्करों ने काटने के बाद उसे कहीं छुपा दिया था।

अधिकारियोंपर पहले भी हुए हमले : जाटांवालागांव हमेशा से ही विवादों में रहा है। इससे पहले भी कई बार अधिकारियों कर्मियों पर हमले हो चुके है। 2005 में वन विभाग के जिला वन अधिकारी पर ग्रामीणों द्वारा हमला किया था। उसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम को भी गांव में बंधक बना लिया गया था अवैध खनन रोकने गए डीडीपीओ तहसीलदार पर भी जानलेवा हमला हो चुका है।

छछरौली | जाट्‌टोंवालागांव से पकड़ी गई खैर की पैमाइश करते वन कर्मी तस्करों द्वारा तोड़े गए कार के शीशे।

खबरें और भी हैं...