पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर बुला 100 रुपये में बना रहे आधार कार्ड

घर बुला 100 रुपये में बना रहे आधार कार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी। अगर आपका आधार कार्ड नहीं बना है तो आपको मायूस होने की जरूरत नहीं। बस 100 रुपये खर्चने होंगे वो भी रात के अंधेरे में। आपका आधार कार्ड बनकर तैयार। जी हां, ऐसा की कुछ खेल खेला जा रहा है बीडीओ ब्लॉक में अाधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों द्वारा। सुबह से शाम तक बीडीओ ब्लॉक में सैकड़ों लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए रहे हैं। यहां आने वाले लोगों का कार्ड बनाने वाले कर्मचारी दिन में कुछ ही लोगों का आधार कार्ड बना रहे हैं बाकी को तीन से चार दिन बाद आने को कह दिया जाता है। अगर किसी को ज्यादा जल्दी चाहिए तो उन्हें शाम 5 बजे बाद अपने घर आने की बात कह दी जाती है। घर पर कार्ड बनाने के बदले लोगों से 100-100 रुपये वसूले जा रहे हैं। मामले की शिकायत एसडीएम तक पहुंच चुकी है जिस पर उन्होंने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
पहले बुजुर्गों को पेंशन के लिए और अब सभी गैस एजेंसियों ने सब्सिडी देने से पहले बैंक खाते में आधार कार्ड कॉपी लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद शहर में आधार कार्ड बनवाने वालों की लंबी लाइन लगी रहती है। लोगों की इस जल्दबाजी का फायदा आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारी उठा रहे हैं। कर्मचारी लोगों का फार्म जमा कर उन्हें तीन से चार दिन बाद आने के लिए बोल देते हैं। लेकिन जिसको ज्यादा जल्दी कार्ड चाहिए तो उन्हें कर्मचारी शाम के समय अपने घर का पता दे देते हैं।

हर दिन 130 कार्ड बनाए जा रहे : आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रतिदिन करीब 300 से 400 लोग सुबह 8 बजे ही लाइन लगाकर बीडीओ ब्लॉक में खड़े हो जाते हैं, लेकिन संख्या ज्यादा होने के कारण कार्यालय में सिर्फ 130 लोगों के ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिस कारण लोगों को मजबूरीवश रुपये देकर आधार बनवा रहे हैं।

चल रहा अवैध कारोबार : बीडीओ ब्लॉक स्थित आधार कार्ड बनाने के लिए एक महिला कर्मचारी तैनात की गई है। जो शाम 5 बजे से लेकर देर शाम 11 बजे तक अपने मकान पर लोगों के आधार कार्ड बना रही है। इस दौरान महिला कर्मचारी लोगों से आधार बनाने के सौ-सौ रुपये वसूल रही है। जबकी सरकारी नियम अनुसार महिला कर्मचारी को निशुल्क आधार बनाने का आदेश है।

गांव और शहरवासियों का बनाया हुआ है टाइम टेबल : शाम पांच बजे बीडीओ कार्यालय बंद होते ही कर्मचारी सिस्टम को अपने घर पर ले जाती है और घर पर पहुंचने वाले लोगों का कार्ड तैयार किया जाता है। घर पर शाम 5 से 7 बजे तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आने वाले लोगों के ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके बाद 7 से रात 11 बजे तक शहरवासियों के आधार कार्ड बनाए जाते हैं। झंझट से बचने के लिए लोग मजबूरीवश कर्मचारी के घर जाकर 100 रुपये में आधार बनवा रहे हैं।
'' हमारे पास आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारी की शिकायत चुकी है। हम जल्द ही लोगों की शिकायत पर जांच कर ठोस कार्रवाई करेंगे। आधार कार्ड निशुल्क बनाया जाता और बीडीओ कार्यालय में ही बनाया जाता है। अगर कर्मचारी अपने घर पर कार्ड बनाते हैं तो भी कार्रवाई की जाएगी।'' - बिजेंद्र हुड्डा, एसडीएम

ये कहना है लोगों का
खटिकान मोहल्ला स्थित आधार कार्ड बनवाने वाली महिला कर्मचारी केे घर के सामने चसपाया गया नोटिस जिस पर आधार कार्ड से संबंधित जानकारी लिखी गई है।

नॉलेज| यूंडाउनलोड करें आधार कार्ड
अगरकिसी व्यक्ति का आधार कार्ड खो गया है। उसके पास आधार से संबंधित कोई भी दस्तावेज है तो उसकी समस्या का समाधान है। वह यूआईडीआईए की साइट पर जाकर आधार नंबर या पंजीकरण नंबर के सर्च ऑप्शन पर जाएं। वहां अपना नाम (जो पहले लिखवाया था) लिखे। फिर मोबाइल नंबर या मेल आईडी जो उसने पहले दर्ज कराए थे, भरें। ऐसा करने पर उसके मोबाइल नंबर या मेल आईडी पर 6 अंकों का पास वर्ड जाएगा। इसको डालकर आधार नंबर डाउन लोड किया जा सकता है।
खेड़ी सनवाल निवासी बॉबी देवी ने बताया कि वह पिछले दो दिन से आधार बनवाने के लिए ब्लॉक में रही है। बॉबी ने बताया कर्मचारियों के साथ जिसकी सांठ गांठ होती है वहदेरी से आकर पहले कार्ड बनवा चला जाता है।

गांव छपार निवासी सूबे सिंह ने बताया कि उसने गैस एजेंसी में अपने आधार कार्ड की कॉपी जमा करवानी है। जिसके बाद ही उनकी सब्सिडी बैंक खाते में आएगी। लेकिन यहां भीड़ इतनी ज्यादा रहती है कि हर रोज अगले दिन आने को कह दिया जाता है।

सौंफ कासनी निवासी प्रमिला ने बताया कि वह कई बार बीडीओ ब्लॉक में आधार कार्ड बनवाने के लिए चुकी है प्रमिला ने बताया कि जल्दी होने पर शाम को घर पर आकर कार्ड बनवाने को बोला है, लेकिन शाम तक यहां नहीं रूका जा सकता।

दादरी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि बीडीओ कार्यालय में कर्मचारी एक होने पात्रों की संख्या ज्यादा होने से उनका नंबर नहीं पड़ रहा है। वह पिछले पांच दिन से ब्लॉक के चक्कर लगा रहा है।