- Hindi News
- नौकरी से हटाए जाने पर सफाई कर्मचारी भड़के
नौकरी से हटाए जाने पर सफाई कर्मचारी भड़के
चरखी दादरी| नगरपरिषद अधिकारी ने डीसी रेट पर लगे 40 सफाई कर्मचारियों को हटा दिया गया है। नप के इस फैसले के पर कर्मचारियों ने रोष जताया। वहीं कर्मचारियों ने दोबारा ड्यूटी पर तैनात किए जाने की मांग रखी है।
नगर परिषद में डीसी रेट पर करीब 150 सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे थे। लेकिन दो दिन पहले नप अधिकारी ने इनमें से 40 कर्मचारियों को हटा दिया है। जिससे कर्मचारियों ने रोष जाहिर कर वापस तैनात करने की मांग रखी है। हटाए गए सफाई कर्मचारी पवन कुमार ने नप अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे साथ और भी कर्मचारी डीसी रेट पर कार्य करते थे जिन्हें भी हमारे साथ हटा दिया था। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि नौकरी से हटाने पर उनका परिवार को गुजारा मुश्किल में पड़ गया है। पहले कर्मचारी रेहड़ी लगा अपना कार्य चलाते थे जो नप में नौकरी मिलते ही छोड़ दिया था। लेकिन अब उनके पास तो नौकरी और ही रेहड़ी कार्य बचा है। जिसे भूखे मरने की नौबत गई है। वहीं नगर परिषद एमई बस्ती राम ने बताया कि हमारे पास 40 कर्मचारियों की सेंक्शन खत्म हो गई थी, इसी आधार पर इन कर्मचारियों को हटाया गया है। जब भी सेंक्शन आएगी इन्हें वापस भर्ती कर लिया जाएगा।