पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 180 मरीजों की आंखें जांची

शिविर में 180 मरीजों की आंखें जांची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | गांवडोहका हरिया में दादा गुसाई क्लब के तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय आंखों के चिकित्सा जांच शिविर लगाया। शिविर में कुल 180 मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा 22 लोगों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयनित किया गया। रोगियों को निशुल्क दवा तथा चश्मों का वितरण क्लब के द्वारा किया गया। बाढड़ा विधायक सुखविंद्र सिंह ने शिविर मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा अध्यक्षता यूथ प्रधान संदीप कुमार ने की। उन्होंने क्लब के द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहनीय तथा दूसरों के लिए प्रेरणादायी बताया। क्लब प्रधान प्रवीण शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था के द्वारा इस तरह के अन्य शिविरों तथा अभियानों का संचालन किया जाता है।