पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गली में खड़ी जाइलो चोरी

गली में खड़ी जाइलो चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | शुक्रवारदेर रात विमान पतन वाली गली में खड़ी एक जाइलो कार चोरी हो गई है। पीड़ित कार मालिक की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम गांव माजरा निवासी सुरेश कुमार दादरी शादी समारोह के लिए खरीददारी करने आया हुआ था। रात होने के कारण सुरेश कुमार विमान पतन वाली गली स्थित अपने किसी रिश्तेदार के यहां ठहर गया। इस दौरान सुरेश ने अपनी कार को गली में ही खड़ा कर दिया था। पीड़ित ने बताया कि सुबह उठा तो वहां से कार गायब मिली जिसे अपने रिश्तेदारों की मदद से ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। सिटी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने पीड़ित कार मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।