कैंप में 214 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा
चरखी दादरी | चरखीदादरी जिला बनाओ संगठन द्वारा गांव रामलवास में चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 214 मरीजों की जांच की तथा 7 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया। शिविर में पूर्व सरपंच रामेश्वर दत्त ने अध्यक्षता की तथा वशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिवलाल एवं मुख्य अतिथि पृथ्वी सिंह शर्मा ने शिरकत की। शुभारंभ बलवान साहू के ने किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं को दादरी की आवाज को समझकर विधान सभा में मांग उठानी चाहिए। इस मौके पर रामचन्द्र, सतवीर, सत्यप्रकाश, रतन सिंह, मोहनलाल शर्मा, सुरजनभान भल्ले, प्रदीप फौगाट, सतीश वडदू चैना, महेश श्योराण सहित अन्य मौजूद रहे।