- Hindi News
- अंतर सदनीय प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन रहा प्रथम
अंतर सदनीय प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन रहा प्रथम
चरखी दादरी | गांवकादमा के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण मे बच्चों के सर्वांगीण विकास के शनिवार को अंतर सदनीय प्रतियोगिता कराई गई। इसमें भगत सिंह सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पटेल सदन और शास्त्री सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर निदेशक मुन्ना लाल शर्मा प्राचार्य सतीश कुमार ने बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया की वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग मे इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जरूरी हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग देने पर बधाई दी।