पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरे के कारण 30 मिनट तक देरी से पहुंचीं ट्रेनें

कोहरे के कारण 30 मिनट तक देरी से पहुंचीं ट्रेनें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | दोदिन से पड़ रही ठंड के साथ ही रेल यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई है। हल्की धुंध से रविवार को ज्यादातर ट्रेन देरी से प्लेटफार्म पर पहुंचीं हैं। ट्रेन देरी से पहुंचने से स्टेशन पर यात्री घंटों सर्दी में बैठे ट्रेन का इंतजार करते दिखाई दिए। इस कड़ी में सुबह 6 बजे आने वाली रेवाड़ी से गंगानगर ट्रेन 26 मिनट, सुबह 10:26 बजे आने वाली रेवाड़ी से बठिंडा 14 मिनट, सुबह 11:45 बजे पहुंचने वाली जयपुर से हिसार 20 मिनट, दोपहर 2:40 बजे आने वाली रेवाड़ी से गंगानगर 30 मिनट, शाम 4 बजे पहुंचने वाली हिसार- जयपुर 17 मिनट देरी से पहुंची।