राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान चलाया
चरखी दादरी | गांवसमसपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निर्मल भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या सरोजबाला ने किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। इस अभियान के तहत आज विद्यार्थियों ने स्कूल प्रागंण के एक हिस्से की साफ-सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी मास्टर तिलकराज ने कहा कि अपनी तथा अपने आस-पास की सफाई रखनी चाहिए ताकि वातावरण स्वच्छ रह सके और अनेक बीमारियों से बचा जा सके हम स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ रह सकते हैं क्योंकि स्वच्छता ही मानव जीवन का आधार हैं। इस मौके पर स्वच्छता अभियान चेतना रैली निकाली गई। इस रैली को प्राचार्या सरोजबाला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।