अवैध रिवाॅल्वर सहित युवक दबोचा
चरखी दादरी | बौंदथाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव कासनी निवासी एक युवक को अवैध रिवाल्वर सहित दबोचा। पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार शाम बौंद थाना प्रभारी रविंद्र को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कासनी में एक युवक अवैध रिवाल्वर लिए घूम रहा है। पुिलस ने टीम का गठन कर कासनी निवासी रमेश को अवैध रिवाल्वर सहित मौके पर ही दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि रमेश के पास उन्हें एक अवैध रिवाल्वर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर शनिवार सुबह न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे सीधा जेल भेज दिया गया।