पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | जाटूसानाबालावास के बीच एक बाइक सवार युवक लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। शुक्रवार शाम करीब 3 बजे गांव गुडियानी निवासी भगी बाइक से बालावास जाटूसाना के बीच से रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी समय रेवाड़ी से गंगानगर जाने वाली ट्रेन की चपेट में गया।

घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला, लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी सतपाल ने शव कब्जे में ले लिया जिसके बाद शव की शिनाख्त करवाई। शव की पहचान गांव गुडियानी निवासी भगी के रूप में हुई। भगी गांव में कबाड़ी का कार्य करता था। चौकी प्रभारी ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।