- Hindi News
- आॅप्टिकल लीड लगेगी, मीटरों पर पता चल जाएगी सटीक रीडिंग
आॅप्टिकल लीड लगेगी, मीटरों पर पता चल जाएगी सटीक रीडिंग
बिजलीनिगम द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली संबंधित आने वाली परेशानियों से बचाने के लिए बिजली मीटरों पर आॅप्टिकल लीड लगाने की योजना तैयार हो गई है। निगम ने शहर के अंदर इस योजना पर कार्य भी करना शुरू कर दिया है। इस लीड की खासियत यह होगी कि कर्मचारी द्वारा लीड लगाते ही मीटर की रीडिंग सहित अन्य सभी डाटा फीड हो जाएगा। इससे तुरंत उपभोक्ताओं को बिजली बिल भी मिल सकेगा।
बिजली निगम के एसडीओ जगदीश चंद्र ने बताया कि कम्यूनिकेशन पोर्ट से आॅप्टिकल लीड लगाने का कार्य किया जा रहा है। उपभोक्ताओं में सबसे ज्यादा शिकायत रीडिंग कम या ज्यादा और बिल को लेकर रहती है। इसलिए इस योजना की शुरुआत की गई है। निगम अधिकारी के अनुसार शहर में 14 हजार मीटर लगे हैं, जिनमें से करीब 10 हजार आॅप्टिकल मीटर लगाए जा चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत यह कार्य मार्च 2015 तक पूरा कर लिया जाएगा। विभागीय अधिकारी ने बताया कि अगर यह योजना कामयाब होती है तो उपभोक्ताअों को परेशानियों से निजात मिलेगी। अक्सर उपभोक्ताओं को रीडिंग कम ज्यादा या फिर बिल ज्यादा आने की शिकायत रहती है, जो लीड लगने के बाद नहीं होगी। जितनी रीडिंग निकलेगी उतना ही उपभोक्ता को बिल भुगतान करना होगा। अगर रीडिंग का सही बिल आता है तो उपभोक्ताओं को बार बार कार्यालय के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। विभागीय अधिकारी अनुसार शहर में 14 हजार मीटर लगे हैं जिन पर लीड लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अब तक 8 हजार आॅप्टिकल मीटर लग चुके हैं। निगम अधिकारी ने बताया कि इस दौरान आने वाला पूरा खर्चा निगम उठाएगा। इस एक मीटर पर करीब एक हजार रुपये की लागत आती है।
^हम मार्चके अंत तक सभी मीटरों में आॅप्टिकल लीड लगा देंगे। यह लीड लगाने से जितनी रीडिंग इस्तेमाल हुई है वहीं रिकार्ड होगी। इससे रीडिंग बिल उपभोक्ताओं को सही मिल पाएगा। इस दौरान लगने वाला पूरा खर्चा निगम उठाएगा। लीड लगने के बाद उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।\\\'\\\' जगदीशचंद्र, एसडीओ, बिजली निगम
ये है आप्टिकल मीटर
निगम अधिकारी ने बताया कि आॅप्टिकल मीटर की खासियत यह है कि इसमें लीड लगाने का साकेट होता है। जब भी बिजली कर्मचारी रीडिंग लेने जाएगा लीड को आॅप्टिकल मीटर साकेट में लगा देगा। इससे जितनी भी रीडिंग निकली हुई है सभी रिकार्ड हो जाएंगी साथ ही अन्य डाटा भी फीड हो जाता है। इस प्रक्रिया मे