- Hindi News
- राजेंद्र बने संत शिरोमणि रविदास सभा के प्रधान
राजेंद्र बने संत शिरोमणि रविदास सभा के प्रधान
चरखी दादरी | वार्डनंबर 19 स्थित प्राइमरी पाठशाला में गुरु रविदास जयंती महोत्सव को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संत शिरोमणि रविदास सभा के प्रधान संजय कुमार बुद्ध ने की। बैठक में सर्वसम्मति से राजेंद्र ढिंडोरिया को सभा का प्रधान चुना गया। इसके अलावा विजय कुमार सरोहा उपप्रधान, सुरेश कुमार टोनी सचिव, रत्तन सिंह सरोहा कोषाध्यक्ष, सतबीर बंगाली सलाहकार एवं संजय कुमार बुद्ध को सभा का डायरेक्टर चुना गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संत रविदास जयंती समारोह हर्षोल्लास श्रद्धा के साथ मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्षद नरेश सरोहा, पूर्व राजबीर ढिंडोरिया, अधिवक्ता संजय कुमार आदि मौजूद थे।