- Hindi News
- 15 को शहीद राय सिंह की प्रतिमा का अनावरण
15 को शहीद राय सिंह की प्रतिमा का अनावरण
चरखी दादरी | चांगरोडस्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 15 दिसंबर को सुबह शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद नायक रायसिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मेजर टीसी राव अति विशिष्ट अतिथि बाढड़़ा से भाजपा विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी होंगे। मुख्य अतिथितियों द्वारा हवन में आहुति डालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर, शहीद श्रद्धांजलि अतिथि स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए आर्मी से सैनिक भी आएंगे। ग्राम पंचायत चांगरोड ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।