पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रविवार तक बूंदाबांदी के साथ बढ़ सकती ठंड

रविवार तक बूंदाबांदी के साथ बढ़ सकती ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{गेहूं की बिजाई को हो सकता है नुकसान

भास्करन्यूज | चरखी दादरी

गुरुवारको अचानक मौसम में खासा बदलाव दिखाई दिया। दोपहर बाद हवा चलने के साथ ही तापमान 10 डिग्री पर गया इसके साथ ही हवा भी 15 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाली 12तारीख को हलकी बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी पछेती गेहूं की बिजाई रोक देने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.राजसिंह ने बताया कि आने वाली 12 दिसंबर तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही पहाड़ों पर भी रविवार से ज्यादा बर्फबारी हो सकती है। जिसके असर से प्रदेश में जल्द ही ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अब तक जितने भी पश्चिमी विक्षोभ उठे हैं सभी कमजोर सिद्ध हुए हैं इसी कारण सर्दी ज्यादा नहीं बढ़ पाई है। कृषि विभाग के एसडीओ ईश्वर सिंह ने बताया कि अभी क्षेत्र में गेहूं की पछेती बिजाई होनी बाकी है। अगर रविवार तक बूंदाबांदी होती है तो गेहूं की बिजाई पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।