पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारातियों को पीटने वाले 6 गिरफ्तार

बारातियों को पीटने वाले 6 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवकलियाणा में बारातियों के साथ हुई मारपीट मामले में सदर पुलिस ने छह आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में आरोपी पक्ष के लोग भी डीएसपी रमेश कुमार से मिल दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट करने धमकाने का आरोप लगाने पहुंचे, जहां डीएसपी सदर थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को जांच के लिए शुक्रवार को थाने में बुलाया है।

बीते रविवार को गांव कलियाणा निवासी शमशेर सिंह के बेटी की शादी थी। इस दौरान बाराती डीजे पर नाच रहे थे की उनके साथ गांव के ही कुछ युवक छेड़खानी करने लगे। इस दौरान बारातियों उक्त युवकों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक महिला बाराती दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शमशेर की शिकायत पर पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर मारपीट करने महिला से गहने छीन लेने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी लेकिन मंगलवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़ित पक्ष ने गांव में पंचायत रखी जहां आरोपी पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर पंचायतियों पर दबाव बनाकर समझौता करवाने के लिए पहुंच गए। लेकिन ग्रामीणों को उग्र होते देख आरोपी मौके से भाग गए। जिसके अगले दिन बुधवार को आरोपी पक्ष के लोगों ने पंचायत में भाग लेने वाले चार लोगों को पर लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर गुरुवार को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद गुरुवार शाम आरोपी पक्ष के लोग भी डीएसपी रमेश कुमार थाना प्रभारी सतीश देशवाल से मिले। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को शुक्रवार के दिन थाने में बुलाया है जहां दोनों की बात सुनकर आगे की कार्रवाई कि जाएगी।

डीएसपी रमेश कुमार से मिलते गांव कलियाणा के आरोपी पक्ष के लोग।