छेड़छाड़ का विरोध करने पर सास-बहू पर हमला
चरखी दादरी | गांवडोहकी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने सास, बहू पर हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पुलिस ने उपचाराधीनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह गांव डोहकी निवासी रजनेश गली से गुजर रही थी उसी समय पड़ोस के युवक ने उसका रास्ता रोक छेड़खानी करनी शुरू कर दी। रजनेश ने युवक का विरोध कर चिल्लाना शुरू कर दिया जिसकी आवाज सुनकर उसकी सास कलावती भी मौके पर पहुंच गई। जहां दोनों ने युवक का विरोध करना शुरू कर दिया जिससे युवक सास बहू पर हमला बोल दिया।