पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागेश्वरी के स्क्ूल में स्वयं सेवकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया

भागेश्वरी के स्क्ूल में स्वयं सेवकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | गांवभागेश्वरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वयं सेवकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन की अध्यक्षता प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने की। इस दौरान उन्हें कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे देश में पिछले तीस चालीस सालों की तुलना पानी की तीन गुणा कमी हो गई है। देश की कई छोटी छोटी नदियां सूख चुकी हैं या इस कगार पर है। इसके अलावा बड़ी नदियों में पानी का प्रवाह पिछले सालों में धीमे से धीमा होता जा रहा है। वहीं दूसरी और क्षेत्र में बाढ़ आने के बाद कुओं का पानी भी दूषित हो पीने लायक नहीं रहा। भारत की एक तिहाई हिस्सा गंगा बेसिन है, जिसे दुनिया का सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्र माना जाता है। इस दौरान जल संरक्षण के पारंपरिक आसान तरीकों को बताया कि मानसून के समय जल को व्यर्थ बहने से बचाना, घरो, पार्क सहित अन्य स्थानों पर उपयोग के उपरांत नल की टोंटियों को खुला छोड़ना, पौधारोपण, गांव कस्बों में छोटे बड़े तालाब बना कर पानी एकत्रित करना अपना कर जल की कमी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...