पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व सीएम का स्मारक स्थल अब 35 कनाल में बनेगा

पूर्व सीएम का स्मारक स्थल अब 35 कनाल में बनेगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी बुधवारी माता के समीप खाड़ी की जगह पर 26 कनाल जमीन में बनने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकम सिंह के स्मारक स्थल के प्रपोजल में एक बार फिर तबदीली की गई है। अब 35 कनाल जमीन पर करीबन 10 करोड़ रुपये खर्चने की योजना बनाई गई है। नगर परिषद ने इसके लिए बाकायदा नक्शा तैयार करा लिया है। अब इस प्रपोजल को एक बार फिर से उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है। पहले स्मारक स्थल पर करीबन ढाई करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई थी।

सदर थान के पीछे बनी खाड़ी पर एक काफी समय से पूर्व सीएम हुकम सिंह की याद में स्मारक स्थल बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारी भी दौरा कर चुके हैं। पीडब्लूडी विभाग ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर यहां पार्क के साथ-साथ घूमने के लिए पगडंडी, हाल पर छोटी झील बनाने का 26 कनाल जमीन का प्रपोजल तैयार किया गया था। विभाग ने इस प्रपोजल पर 2 करोड़ 37 लाख खर्च करने की योजना बनाई थी। जो एक बार फिर से खारिज हो गई।

ट्रैकके साथ होंगी आकर्षक लाइटें

स्मारकको मनमोहक बनाने के लिए विशेष रूप तैयार ट्रैक बनाए जाएंगे। ट्रैक पर घूमने वाले लोगों की सुविधा के लिए चारों और विशेष तरह की लाइटें लगाकर आकर्षक रमणीक स्थान बनाया जाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि स्मारक स्थल शहर में अलग ही अंदाज में नजर आएगा। ताकि लोग इस स्मारक स्थल को देख सकें।

^पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मास्टर हुकम सिंह के नाम पर स्मारक स्थल को बनाने के लिए जहां पहले 26 कनाल जमीन में 2 करोड़ 37 लाख की लागत का प्रपोजल भेजा गया था। वहीं नप ने इसे 35 कनाल होने पर नए सिरे से नक्शा तैयार करवा उच्चाधिकारियों के पास भेजने की तैयारी कर ली है। उम्मीद है जल्दी ही प्रपोजल पास हो जाएगा और यहां पर स्मारक स्थल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।\\\'\\\' सुंदरश्योराण, एमई,नगर परिषद

ये सुविधाएं होंगी स्मारक स्थल पर

पूर्वसीएम की याद में बनने वाले स्मारक स्थल पर लगभग 10 करोड़ की लागत आने की संभावना है। नगर परिषद द्वारा बनाए गए प्रपोजल के अनुसार स्मारक स्थल में लोगों को आकर्षित करने के लिए म्यूजियम, लाइब्रेरी, मीटिंग हाल, दो टॉयलेट एवं विशेष रंगीन लाइटों वाला फव्वारा लगाया जाएगा। म्यूजियम में शहर एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हुकम सिंह से जुड़ी यादगार चीजों को रखा जाएगा।

बुधवारी माता के पास वाली खाड़ी जहां पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मास्टर हुकम सिंह के नाम पर दस करोड़ की लागत से स्मारक स्थल बनाने के लिए प्रपोजल भेजा गया है।

नगर परिषद ने किया प्रपोजल तैयार

पहलेजहां पीडब्लूडी विभाग ने 26 कनाल जमीन पर स्मारक स्थल बनाने की योजना बनाई थी। इसका बजट 2 करोड़ 37 लाख रुपये तय किया था। अब नगर परिषद इस स्मारक को 26 कनाल की बजाय 35 कनाल में बनाने की योजना बना रही है। इसके लिए बाकायदा जमीन की पैमाइश कर ली गई है तथा नक्शा भी तैयार करवा लिया गया है। इस नक्शे को उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा। नगर परिषद इस स्मारक स्थल पर करीबन 10 करोड़ रुपये खर्च करने के मूढ़ में है।

खबरें और भी हैं...