- Hindi News
- फूफा समेत नौ लोगों पर हत्या और धोखाधड़ी केस
फूफा समेत नौ लोगों पर हत्या और धोखाधड़ी केस
गांवबिगोवा निवासी युवक की गुरुवार सुबह संदिग्ध हालातों में जहरीला पदार्थ पीने से तबीयत खराब हो गई थी। गंभीर हालत में ही युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। युवक ने शुक्रवार शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं मृतक की प|ी ने उसके फूफा 8 अन्य लोगों पर युवक को जबरन जहर पिलाने की शिकायत सिटी थाना प्रभारी को दी है। मृतक की प|ी के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ हत्या धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रकलिया था साझे में
सिटीथाना प्रभारी सुखबीर सिंह को दिए बयान में बिगोवा निवासी कुलदीप की प|ी यशवंती ने बताया कि उसके पति कुलदीप ने अपने फूफा सोनीपत सेक्टर 14 निवासी राजेंद्र के साथ एक ट्रक साझे में लिया था। जो कुछ दिन पहले ही राजेंद्र ने कुलदीप को बिना बताए बेच दिया। कुलदीप पिछले कई दिनों से राजेंद्र के पास अपने ट्रक के आधे रुपये मांग रहा था लेकिन वह बार बार उसे नया बहाना बना टाल देता था। यशवंती ने बताया कि गुरुवार 18 सितंबर को राजेंद्र ने कुलदीप को दादरी के सिविल अस्पताल के पीछे रुपये ले जाने के लिए बुलाया था। जहां राजेंद्र अन्य लोगों ने मिलकर जबरन कुलदीप को जहर पिला दिया था। हालत खराब होते देख सभी मौके से भाग गए वहीं राहगीरों ने कुलदीप को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था।
यशवंती ने अपने पति के फूफा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रक खरीदने के लिए उनके पास रुपये कम थे इसलिए उन्होंंने अपने पास रखे जेवर उन्हें दिए थे। इसके साथ ही राजेंद्र कुलदीप के पास ही अपने ट्रक को चलवाता था जिसकी तनख्वाह भी कभी नहीं दी। कुलदीप अपनी तनख्वाह ट्रक के बेचने के बाद आने वाला हिस्सा लेने के लिए राजेंद्र के पास गया था। पीड़िता ने कहा इस काम में राजेंद्र का साथ और लोगों ने भी दिया है। सिटी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने मृतक की प|ी के बयान पर सोनीपत निवासी राजेंद्र 8 अन्य लोगों पर हत्या धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।