- Hindi News
- ऑटो में यात्री की जेब से 7 हजार रुपये निकालती महिला पकड़ी
ऑटो में यात्री की जेब से 7 हजार रुपये निकालती महिला पकड़ी
होटलमेजबान के पास किराये पर रहने वाला एक व्यक्ति शनिवार दोपहर ऑटो में बैठकर बाजार गया था। वहीं ऑटो में बैठी एक महिला ने उसकी जेब से 7 हजार रुपये चोरी कर लिए। ऑटो चालक पीड़ित ने मौके पर ही महिला को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने महिला से 7 हजार रुपये जब्त कर लिए और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव खानपुर निवासी राजेंद्र सिंह मेनबान होटल के पास किराये के मकान पर रहता है। शनिवार दोपहर को राजेंद्र किसी कार्य के लिए बाजार ऑटो में बैठकर गया था। इस दौरान ऑटो में एक महिला भी बैठी हुई थी। राजेंद्र ऑटो से उतरकर किराया देने लगा तो उसकी जेब से 7 हजार रुपये गायब मिले। इसे देख महिला ने ऑटो से उतर भागने का प्रयास किया जिससे राजेंद्र ऑटो चालक को महिला पर शक हो गया। इसी के आधार पर दोनेां ने महिला को पकड़ सिटी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह को सौंप दिया। पुलिस ने महिला पुलिस ने जब महिला की तलाशी ली तो 7 हजार रुपये बरामद हो गए। पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर महिला पर चोरी करने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।