अज्ञात वाहन की चपेट में आया बुजुर्ग
चरखी दादरी | शनिवारसुबह गांव बारवास निवासी एक बुजुर्ग गांव बिरही कलां अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। इस दौरान बुजुर्ग सड़क पार करते हुए एक अज्ञात वाहन की चपेट में गया। जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। गांव बारवास निवासी बुजुर्ग राजेंद्र सिंह शनिवार सुबह बिरही कलां में अपने किसी रिश्तेदार के पास आया था। राजेंद्र जैसे ही बिरही अड्डे पर उतरकर रोड पार करने लगा तो पीछे अा रहे एक अज्ञात वाहन से उसे टक्कर मार दी। इस दौरान राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में बुजुर्ग का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।