- Hindi News
- दादरी में सोडियम लाइटों से चमकेगा परशुराम चौक
दादरी में सोडियम लाइटों से चमकेगा परशुराम चौक
परशुरामचौक से लेकर महेंद्रगढ़ चुंगी तक बने सीसी रोड से गुजरने वाले राहगीरों को अब अंधेरे में चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर परिषद इस रोड पर 60 सोडियम लाइटें लगा रहा है जो एक सप्ताह के अंदर लगकर तैयार हो जाएंगी। इस रोड पर शाम होते ही घना अंधेरा छा जाता था। जिससे आपराधिक चोरी की घटनाओं को डर रहता था लेकिन अब एक सप्ताह के अंदर यह रोड जगमगा उठेगा।
काफी लंबे समय से यह रोड भी कंडम पड़ा था। जिसे कुछ ही महीनों पहले बनाकर तैयार किया है। रोड के बनते ही नप अधिकारियों ने इस रोड को जगमग करने के लिए लाइटें लगाने का टेंडर अलॉट किया था। जिस पर ठेकेदार ने लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस रोड के नये बनने लाइटें लगने के बाद शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
25लाख रुपये से लगेंगी 60 लाइटें
नगरपरिषद अधिकारी ने बताया कि परशुराम चौक से लेकर महेंद्रगढ़ चुंगी तक बने सीसी रोड पर सोडियम लाइटें लगाई जा रही हैं। इस रोड पर करीब 60 लाइटें लगाई जा रही। इन्हें लगाने के लिए विभाग ने 25 लाख रुपये का बजट पास किया है। अधिकारी ने बताया कि यह लाइटें रोड के एक तरफ ही लगाई जाएंगी। लाइटें लगने के बाद लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
एकसप्ताह के अंदर हो जाएंगी चालू
विभागीयठेकेदार विजय कुमार ने बताया कि लाइटें लगाने के लिए उन्होंने दो माह पहले ही पोल खड़े कर दिए थे लेकिन रोड निर्माण कार्य चलने के कारण लाइटें नहीं लग पाईं थीं। अब एक सप्ताह के अंदर ही सभी 60 सोडियम लाइटें लगा दी जाएंगी।
वाहन चालकों को होगी ज्यादा सुविधा
^हमने 25 लाख की लागत से परशुराम चौक से लेकर महेंद्रगढ़ चुंगी तक सोडियम लाइटें लगाने का टेंडर अलॉट कर रखा है। जिस पर ठेकेदार ने कार्य शुरू कर दिया है। एक सप्ताह के अंदर सभी लाइटें लगकर चालू हो जाएंगी।\\\'\\\' बस्तीराम, एमई,नगर परिषद
रोड पर लाइटें नहीं होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों की आंखों में लाइटें पड़ती है। जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। आंखों में लाइट पड़ने के बाद अगर कोई अचानक सड़क के ऊपर जाए तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में कई बार छोटी मोटी घटनाओं में लोग घायल हो चुके हैं। रोड पर लाइट लगने के बाद वाहन चालक को रोड साइड का भी दिखाई देने लगेगा।
परशुराम चौक से महेंद्रगढ़ चुंगी तक सीसी रोड़ पर लाइटे लगाने के लिए अंडर ग्राउंड केबल डालते विभाग के