पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फौजी का अपहरण कर मारपीट करने का दूसरा आरोपित दबोचा

फौजी का अपहरण कर मारपीट करने का दूसरा आरोपित दबोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीबदो सप्ताह पूर्व गांव मौड़ी अड्डे से गांव बलकरा निवासी एक फौजी का गाड़ी सहित अपहरण कर उसे अधमरा करने के मामले में पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दूसरे नामजद आरोपी को भी दादरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच दिन पहले सीआईए टीम ने मामले के दूसरे नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था।

पुलिस ने दबोचे नामजद अिभयुक्त

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले गांव मौड़ी निवासी अमित खबली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सीआईए पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी उसने मेरठ में एक किराए के मकान में रहने की बात कबूली थी। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर फौजी का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया था। अमित को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये था मामला

गांव बलकरा निवासी फौजी अनिल का मौड़ी निवासी दो युवकों ने 13 सितंबर को गाड़ी सहित अपहरण कर लिया था। अगले दिन अनिल गंभीरवास्था में झज्जर के गांव मारौत के समीप सड़क किनारे मिला था जबकि उसकी स्विफ्ट गाड़ी पुलिस ने खून से लथपथ मेजबान चौक के समीप से बरामद की थी। घायल के बयान पर पुलिस ने गांव मौड़ी निवासी अमित खबली पर मामला दर्ज किया था।