साइड लेने को लेकर हुए विवाद में एक घायल
चरखी दादरी | गांवकलियाणा में साइड लेने को लेकर हुए विवाद में दो बाइक सवारों ने ट्रैक्टर चालक पर हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों ने बीच बचाव कर इसकी सूचना घायल के परिजनों को दी। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उपचाराधीन गांव कलियाणा निवासी मदन ने बताया कि वह ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत में जा रहा था। इसी दौरान पीछे से रहे दो बाइक सवार युवकों ने साइड देने को लेकर उसको ट्रैक्टर से नीचे उतार लिया और उससे के बाद उक्त युवकों ने उस पर हमला बोल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घाायल हो गया।