- Hindi News
- मोबाइल की चाह में ताऊ के घर से चुराई अंगूठी और बालियां
मोबाइल की चाह में ताऊ के घर से चुराई अंगूठी और बालियां
युवाओंमें नए मोबाइल की चाहत इतनी बढ़ गई है कि वो अपने ताऊ के परिवार की महिलाओं के जेवरात तक चुराने लगे हैं। ऐसा ही एक नजारा सोमवार दोपहर को देखने को मिला। ताऊ के घर से चुराई गई अंगूठी और बालियां को जब दाे युवक एक ज्वेलर्स की दुकान पर बेचने पहुंचे तो दुकानदार ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को धर दबोचा। बाद में पुलिस ने सरपंच और परिजनों को थाने बुलाया तब जाकर मामला शांत हुअा। सोमवार दोपहर शहर थाने के नजदीक एमसी शॉपिंग काम्प्लेक्स में एक ज्वेलर्स की दुकान पर दो युवक आए। दुकानदार ने बताया कि दोनों युवक किसी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र लग रहे थे। दोनों ने चांदी के जेवरात दिखाने की बात कही। तभी एक युवक ने अपने बैग से अंगूठी निकाली और दुकानदार को बेचने की बात कही। दुकानदार ने पूछा की ये अंगूठी किसकी तो युवकों ने कहा कि हमारी है। दुकानदार ने चुपके से थाने में फोन कर दिया। इतने एक युवक मोबाइल कान पर लगाकर दुकान के बाहर चला गया तथा दूसरा दुकान में बैठा था। शहर थाने से तुरंत तीन चार पुलिसकर्मी दुकान के सामने पहुंचे ही थे कि मोबाइल पर बात कर रहा युवक भागने लगा वहीं अंगूठी बेचने वाला जोकि दुकान में बैठा था वो दूसरे दरवाजे से एमसी शॉपिंग काम्प्लेक्स के अंदर वाली सड़क से सदर थाने की और दौड़ा पड़ा। पीछे से दुकानदार ने पकड़ो पकड़ाे की आवाज लगाई तो सड़क पर खड़े कुछ युवकों ने उसे दबोच लिया। वहीं दूसरे युवक उससे पूछताछ करने पर उसने पूरा मामला बताया तो युवकों ने उसे छोड़ दिया और जाने की बात कही। इधर पहले वाले लड़के के पीछे सभी पुलिस कर्मी थे और पुलिस ने उसे दबोच लिया। तभी पुलिस कर्मी पहले वाले को पकड़कर थाने ले जा रहे थे तो उनकी नजर दूसरे वाले युवक पर पड़ी तो उन्होंने उसे भी पकड़ लिया।
परिजन पहुंचे और बोले हमारा सामान है
थाने में पहुंचे दोनों युवकों के परिजनाें और सरपंच ने दोनों युवकों को धमकाया। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा कि ये अंगूठी और बालियां हमारी ही हैं। इसलिए हम कोई मामला दर्ज नहीं कराना चाहते। पुलिस ने दाेनों युवकों को परिजनों को सौंप दिया और वो घर चले गए।