- Hindi News
- दादरी में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 11 से
दादरी में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 11 से
चरखी दादरी | सिंघाणमोहल्ला स्थित छत्रपति शिवाजी सामुदायिक भवन में 11 से 18 दिसंबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। पार्षद श्रीभगवान शर्मा एवं रविदत्त शर्मा ने बताया कि 11 दिसंबर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यासपीठासीन गौरव दीक्षित राधे राधे महाराज प्रतिदिन शाम 2 से 5 बजे तक अपने श्रीमुख से कथा का रसपान करवाएंगे। कथा के अंतिम दिन 18 दिसंबर को हवन-यज्ञ भंडारे के साथ समापन किया जाएगा।