ठंडी हवारों से 3 डिग्री गिर गया तापमान
रविवारको चली हवाओं के कारण सोमवार को ठंड का एहसान होने लगा है। सोमवार को गुनगुनी धूप में बैठना अच्छा लगा। रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात के समय न्यूनतम तापमान 9.0 सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की गति भी सुबह के समय 7-8 किलो मीटर प्रति घंटा रही। वहीं दोपहर बाद 10-11 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दो तीन दिन में तापमान में और गिरावट होगी। धुंध की शुरुआत होने की संभावना जताई जा रही है। दिसंबर माह का एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अभी तक कोई खास ठंड का एहसास नहीं हुआ था। सोमवार काे ठंडी हवाएं चलने के कारण धूप में बैठना अच्छा लग रहा था। रात के समय चल रही सर्द हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। रात को चलने वाली ठंडी हवाओं का सोमवार को दिनभर देखने को मिला। ठंडी हवाओं के चलने से जहां तापमान में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान रविवार के 28.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।