पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरेलू गैस के ग्राहकों ने की अवैध वसूली की शिकायत

घरेलू गैस के ग्राहकों ने की अवैध वसूली की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढड़ागैस एजेंसी का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एजेंसियों के उपभोक्ताओं ने एसडीएम के समक्ष पहुंचकर एजेंसी संचालक की ओर से लंबे से समय की जा रही अवैध वसूली की निष्पक्ष जांच करने के लिए पत्र सौंपे। एसडीएम ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

आरटीआई एक्टिविस्ट राकेश चांदवास के नेतृत्व में सोमवार को बाढड़ा गैस एजेंसी के कई उपभोक्ता लघु सचिवालय परिसर पहुंचे और एसडीएम से मिले। एसडीएम को सौंपे पत्र में उपभोक्ताओं का कहना था कि एजेंसी संचालक की ओर से अवैध रूप से 18 रुपये 50 पैसे प्रति सिलेंडर की अवैध वसूली की जा रही है। इस मामले की जांच भी चल रही है। इस बात का खुलासा राकेश द्वारा मांगी गई आरटीआई से हुआ था। इसी आरटीआई के आधार पर अवैध वसूली के मामले में जांच दादरी के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी सतबीर सिंह को सौंपा था। उसने जांच नियमों को ताक पर रखकर एक तरफा़ जांच रिपोर्ट बना दी। इसी बात को लेकर राकेश चांदवास ने उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालयों के आदेशों को आधार बनाकर इस जांच रिपोर्ट को लोकायुक्त हरियाणा के सम्मुख चुनौती दी थी। लोकायुक्त की जांच एसडीएम दादरी कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट में गलत नामों हस्ताक्षरों में घिरता देखकर सतबीर सिंह ने राकेश चांदवास पर जातिसूचक शब्दों को कहने का निराधार आरोप लगाया था। जिसमें बाद में सतबीर के दोनों गवाह मुकर गए। इसी जातिसूचक शब्दों का रोष स्वरूप सैकड़ों गैस उपभोक्ता अपने खर्चे पर दादरी कोर्ट में गवाही दर्ज करवाने आए थे और अपने बयान दर्ज करवा दिए, जबकि सतबीर सिंह का मनगढ़ंत गवाह नहीं पहुंच पाए। इसी बात को लेकर लोगों ने एसडीएम से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

एसडीएम कार्यालय में बयान दर्ज करवाने जाते बाढ़डा गैस एजेसी के उपभोक्ता।