पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिक ने मालिक की कार से नकदी सामान चुराया

श्रमिक ने मालिक की कार से नकदी सामान चुराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | गांवपांडवान निवासी एक युवक ने अपने ही पास कार्य करने वाले श्रमिक पर कार से नकदी सामान चुराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी सतीश देशवाल को दिए बयान में पांडवान निवासी जयभगवान ने बताया कि उसके पास मौड़ी निवासी राकेश कार्य करता है। शुक्रवार शाम को जयभगवान कि कार की चाबी राकेश के पास थी। राकेश ने इसी का फायदा उठाकर कार में किसी कार्य के लिए रखे 10 हजार रुपये, बैटरी चार्जर चोरी कर लिया।