पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शटर तोड़ टायर पंक्चर की दुकान में चोरी

शटर तोड़ टायर पंक्चर की दुकान में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | शुक्रवारदेर रात महेंद्रगढ़ चौक स्थित सोलंकी टायर सर्विस दुकान का शटर तोड़कर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महेंद्रगढ़ रोड स्थित सोलंकी टायर सर्विस दुकान के मालिक केवल राम ने चोरी की शिकायत सदर थाना प्रभारी सतीश देशवाल को दी। दुकानदार ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद करने के बाद घर गया था। घटना का पता अगले दिन सुबह चला जब दुकानदार दुकान खाेलने आया तो शटर टूटा हुआ मिला। शटर उठाकर देखा तो दुकान में रखी नट बॉल्ट खोलने की मशीन मीटर चोरी हुआ मिला। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इस घटना में उसे करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। थाना प्रभारी ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।