- Hindi News
- संसद हमले में शहीद हुए जवानों को किया याद
संसद हमले में शहीद हुए जवानों को किया याद
चरखी दादरी | 11साल पहले संसद पर हुए हमले में शहीद हुए जवानों को शनिवार को पूर्ण मार्केट में शहीद भगत सिंह सभा के तत्वावधान श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सभा के सभापति कृष्ण फौगाट ने अन्य दुकानदारों ने दो मिनट का मौन धारण कर की। कृष्ण फौगाट ने कहा कि हमारा देश सदा से ही शांति का समर्थक रहा है, लेकिन पड़ोसी देश अपनी नापाक करतूतों से कभी बाज नहीं सकता। आज से 11 साल पहले जिस तरह से आतंकवादियों ने कायराना तथा छुपे हुए ढंग से हमला किया था वो उनके आमने सामने की लड़ाई से डर को दर्शाता है। इस दौरान डाॅ. बाबू राम वर्मा, रूपांश शर्मा, सूरत सिंह छिल्लर, राजकुमार, देवीलाल, मनोज पाहवा, राजा फौगाट, जितेंद्र, संजीत सांगवान, कुलबीर, संजय टेलर, सोनू चरखी सहित अन्य मौजूद रहेेेे।