पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापंचायत के लिए किसानों को न्योता

महापंचायत के लिए किसानों को न्योता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसान यूनियन की महापंचायत 14 फरवरी को गांव अचीना में दोपहर 2 बजे पूर्व सरपंच जयवीर के निवास स्थान के सामने होगी। पंचायत में बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चंडूनी संबोधित करेगे।

इनके रोहतक अध्यक्ष सत्यवान नरवाल, धर्मपाल बाढड़ा, सुनील प्रदेश सलाहकार, अधिवक्ता नितिन सांगवान, महेंद्र फौगाट दादरी, झज्जर जिला अध्यक्ष राजेश झामरी महिला सेल अध्यक्षा सुलोचना रानी नेहरा, जगबीर राठी, भल्ले प्रधान, बलवान पांडवान, रणबीर नौंगवा भी संबोधित करेगे।

इसके लिए आज किसान नेताओं ने गांव मोरवाला, बास, अचीना, लोहरवाड़ा, झींझर, नया गांव, समसपुर, दादरी में जनसंपर्क अभियान चला कर किसानों को ज्यादा से ज्यादा पंचायत में पहुंच अपने विचार रखने का न्यौता दिया। सुनील पहलवान ने कहा कि गलत सरकारी नीतियों के चलते आज 50 प्रतिशत से ज्यादा किसान कर्जे के जाल में फंसे हुए है। इसके अलावा उन पर दोहरी मार इस प्रकार की जा रही है कि तो फसलों के रेटों में कोई मुनाफेदार बढ़ोत्तरी की जा रही है बल्कि इसके विपरीत कृषि बजट में 30 प्रतिशत की कटौती भी की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र भाषणों में डॉ. स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने भूमि अध्यादेश को रद्द करने को भी कहा था इसके लिए वर्तमान कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने किसानों के साथ मिलकर आंदोलन भी किया था। अब सरकार इनको अमली जामा पहनाने में आनाकानी की भाषा बोल रही है, जो कि किसानों के साथ नाइंसाफी है।