गांव पालड़ी में खेल प्रतियोगिता 15 से
चरखी दादरी | गांवपालड़ी में उत्थान स्पोर्ट्स अकेडमी में 15 फरवरी से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई जा रही है। इस दौरान महिला पुरुष वर्ग में वालीबॉल स्मैशिंग कबड्डी नेशनल स्टाइल के मुकाबले कराए जाएंगे। इनके अलावा जूनियर वर्ग के लड़कों के बीच भी इन खेलों में मुकाबला होगा। खेल समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड कमांडेंट झाबर सिंह ने बताया कि महिला जूनियर लड़कों के मुकाबले 15 फरवरी को होंगे। महिला वर्ग में वालीबॉल स्मैशिंग की विजेता टीम को 11 हजार रुपये द्वितीय इनाम 71 सौ रुपये होंगे। महिलाओं के वर्ग की कबड्डी नेशनल स्टाइल में प्रथम इनाम 71 सौ रुपये द्वितीय इनाम 51 सौ रुपये होंगे।