पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदमाशों ने पहले बाराती, अब पंचायती पीटे

बदमाशों ने पहले बाराती, अब पंचायती पीटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी। गांव कलियाणा में रविवार को बारातियों के साथ मारपीट करने वाले बदमाश अब उन्हें पकड़ने की मांग करने वाले पंचायतियों से मारपीट करने लगे हैं। मंगलवार को सभी आरोपी पंचायत में पहुंच गए और पंचायतियों पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सदर थाना प्रभारी को देकर जल्द गिरफ्तारी की मांग रखी थी। पुलिस को दी शिकायत से आरोपी तैश में गए जिन्होंने बुधवार को पंचायत में भाग लेने वाले चार ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया। चारों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रविवार को गांव कलियाणा निवासी शमशेर सिंह ने अपनी बेटी की शादी की थी। इस दौरान झज्जर के गांव हमामपुर से बारात आई हुई थी। बारात में आई एक महिला दो अन्य बारातियों के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर गहने छीन लिए थे। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी सतीश देशवाल ने गांव के एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया था। इस संबंध में मंगलवार को हुई पंचायत में भी उक्त हमलावर हमला करने पहुंच गए जहां ग्रामीणों को उग्र होते देख मौके से निकल गए थे। लेकिन बुधवार को दोबारा हमलावर आए और पंचायत में हिस्सा लेने वाले चार लोगों को पीट घायल कर दिया।

मंगलवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत रखी थी। पंचायत का पता चलते ही करीब एक दर्जन हमलावर पंचायत में पहुंच गए। जहां लाठी डंडों से भरा ऑटो भी साथ लेकर गए थे। हमलावरों ने पंचायत में उपस्थित सभी ग्रामीणों पंचायती सदस्यों को पंचायत बंद कर समझौता करने की बात कहीं थी। बात नहीं मानने पर उक्त आरोपियों ने हमला करने की कोशिश की थी। लेकिन पंचायती तैश में तो आरोपियों को वहां से भागना पड़ा। लेकिन ग्रामीणों ने आरोपियों का ऑटो पकड़ लिया जिसमें लाठी डंडे रखे हुए थे।

''हम लगातार गांव कलियाणा में छापे मारी कर रहे हैं। लेकिन पुलिस के जाते ही आरोपियों को सूचना मिल जाती है और लोगों को परेशान करना शुरू कर देते हैं। हम बुधवार शाम से गांव के अंदर पुलिस को तैनात कर देंगे। जल्द ही सभी आरेापियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'' - सतीश देशवाल, प्रभारी,सदर थाना।

लोगों में डर का माहौल।

गांव के सरपंच संतलाल शमशेर सिंह ने बताया कि घटना के बाद गांव में दो गुट बन गए हैं। एक तरफ पूरा गांव और दूसरी तरफ हमला करने वाले वाल्मिकी समाज के लोग। ग्रामीणों ने बताया कि