पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिवाल्वर के बल पर छीन ले गए ट्रक और नकदी

रिवाल्वर के बल पर छीन ले गए ट्रक और नकदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवाररात अज्ञात आधा दर्जन लोगों ने राजस्थान निवासी ट्रक चालक परिचालक को रिवाल्वर के बल पर बंधक बनाकर ट्रक छीन लिया। इतना ही नहीं ट्रक चालक परिचालक से को पीटकर हजारों की नकदी भी छीन ले गए। पीड़ित ट्रक चालक ने घटना की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सीकर के दिलपुरा गांव के रहने वाले लालचंद ने बताया कि वह अपने परिचालक के साथ मंगलवार रात रामनगर मिल में खल बिनौले लेने आया था। लेकिन रात होने के कारण वह ट्रक मिल के बाहर खड़ा कर सो गए। रात करीब 1 बजे कार में सवार आधा दर्जन लोग आए और आते ही लालचंद परिचालक की कनपटी पर रिवाल्वर तान दिया। उन्होंने दोनों को बंधक बना लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर पीटना शुरू कर दिया।

लालचंद ने बताया कि हमलावर उन्हें गांव दातौली एकांत में ले गए जहां उन्हें रस्सी से बांधकर बैठा दिया और उनके पास रखे 30 हजार रुपये ट्रक छीन फरार हो गए। सदर थाना प्रभारी सतीश देशवाल ने पीड़ित ट्रक चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दोनों चालक परिचालक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।