- Hindi News
- दादरी विद्यािर्थयों ने िनकाली चेतना रैली
दादरी विद्यािर्थयों ने िनकाली चेतना रैली
नगरके केएन सीनियर सेेकंडरी स्कूल के छात्रों ने विश्व मानवाधिकार दिवस पर शहर में चेतना रैली निकाली। रैली को पूर्व डीईओ जगजीत सिंह साहू, संस्था निदेशक प्रीतम फौगाट प्राचार्या मंजू फौगाट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर साहू ने कहा कि चेतना रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए बच्चों को समय- समय पर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से हवा, जल भी प्रदूषित होते जा रहे हैं।
जल संरक्षण की ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। प्राचार्या मंजू फौगाट ने बच्चों से आहवान किया कि वे जल की बर्बादी रोकने के लिए आगे आएं।
उन्होंने कहा कि जल के बिना धरा पर मनुष्य का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। इस दौरान सैकड़ों बच्चों ने अपने हाथों में बैनर, स्लोगन पट्टी आदि लेकर शहर के विभिन्न भागों से चेतना रैली निकाली। बच्चों ने जल है, तो कल हैं, भ्रूण हत्या पाप है आदि नारे लगाए तथा लोगों को प्रकृति बचाओं का भी संदेश दिया।