भाषण प्रतियोगिता में अजय प्रथम
चरखी दादरी | गांवसांवड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी जयभगवान ने कहा की हमारे मौलिक अधिकार समानता, स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता, संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार, संवैधानिक उपचारों का अधिकारों को सभी नागरिकों के बुनियादी मानवाधिकार के रूप में परिभाषित किया है। ये अधिकार नस्ल,जन्म स्थान,जाति,पंथ या लिंग के भेद के बिना सभी पर लागू होते हैं। इस अवसर पर भाषण, स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें कक्षा 8वी से 12 वी तक के छात्रों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में अजय प्रथम, राहुल द्वितीय, स्लोगन में हरीश प्रथम सुनील द्वितीय, पोस्टर मेकिंग में भूपेंद्र प्रथम मनीष द्वितीय स्थान पर रहे। मंच संचालन कक्षा 8वी के छात्र पुनीत ग्रेवाल ने किया।