पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेता खिलाड़ी का किया स्वागत

विजेता खिलाड़ी का किया स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | गांवरूदड़ौल के रविंद्र सिंह बिजारणियां ने राष्ट्रीय योगा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। गांव के मुख्य चौक पर ग्रामीणों ने खिलाड़ी का स्वागत किया। इस समारोह में महीपाल सिंह आर्य ने रविंद्र की शानदार सफलता पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महीपाल ने कहा कि ग्रामीण आंचल मे प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सिर्फ उनको निखारने की जरूरत है। रविंद्र ने अपनी सच्ची लग्न कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता के पीछे उसके पिता ओमप्रकाश बिजारणिया माता कमलेश देवी, ताऊ करतार सिंह, चाचा राजसिंह का सहयोग रहा है। महीपाल ने कहा कड़ी मेहनत ही इंसान को सूर्य की तरह चमकती है। इसलिए इंसान ने कड़ी मेहनत सच्ची ईमानदारी से अपना कार्य करना चाहिए।