पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चरखी के एससीआर स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

चरखी के एससीआर स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | गांवचरखी के एससीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम स्टूडेंट ओलंपिक गेम्स में 12 पदक जीते। इनमें 9 स्वर्ण पदक 3 रजत पदक हैं। 5 से 8 दिसंबर के बीच पंजाब के मुक्तसर जिले में प्रथम स्टूडेंट ओलंपिक गेम्स का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में स्कूल के कुल 8 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। डीपीई राजकुमार सांगवान ने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने पंजाब में प्रथम स्टूडेंट ओलंपिक गेम्स में सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय के कुल 8 छात्रों ने इस स्पर्धा में भाग लेते हुए 9 स्वर्ण 3 रजत पदक जीते। छात्र विनीत ने खो-खो में स्वर्ण, बॉक्सिंग 54 किलोग्राम भार वर्ग में रजत कुश्ती 54 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, आशीष ने बॉक्सिंग 20 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, अनिकेत ने बॉक्सिंग 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण कुश्ती 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सुमित ने कुश्ती 54 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, अंकित बॉक्सिंग 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण कुश्ती 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, अमित ने कुश्ती 44 किलोग्राम भार वर्ग में रजत खो-खो में स्वर्ण पदक, राहुल ने खो-खो में स्वर्ण पदक हासिल किए। प्राचार्य नरसिंह चाहर ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। विद्यालय संरक्षक वीरेंद्र फौगाट ने छात्रों को कठोर परिश्रम की प्रेरणा दी।

एससीआर स्कूल के छात्रों द्वारा स्टूडेंट आेलंपिक में पदक जीतने वाले बच्चों के साथ डीपी राजकुमार सांगवान।